Email Subscriptions AryaVeda

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Wednesday, 3 June 2020

भारत में हाथियों की कुल संख्या 20000 से 25000 के बीच है। भारतीय हाथी को विलुप्तप्राय जाति के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

केरल जैसे शिक्षित राज्य में एक गर्भवती हथिनी मल्लपुरम की सड़कों पर खाने की तलाश में निकलती है। उसे अनन्नास ऑफर किया जाता है। वह मनुष्य पर भरोसा करके खा लेती है। वह नहीं जानती थी कि उसे पटाख़ों से भरा अनन्नास खिलाया जा रहा है। पटाख़े उसके मुँह में फटते हैं। उसका मुँह और जीभ बुरी तरह चोटिल हो जाते हैं।

मुँह में हुए ज़ख्मों की वजह से वह कुछ खा नहीं पा रही थी। गर्भ के दौरान भूख अधिक लगती है। उसे अपने बच्चे का भी ख़याल रखना था। लेकिन मुँह में ज़ख्म की वजह से वह कुछ खा नहीं पाती है। घायल हथिनी भूख और दर्द से तड़पती हुई सड़कों पर भटकती रही। इसके बाद भी वह किसी भी मनुष्य को नुक़सान नहीं पहुँचाती है, कोई घर नहीं तोड़ती। पानी खोजते हुए वह नदी तक जा पहुँचती है। मुँह में जो आग महसूस हो रही होगी उसे बुझाने का यही उपाय सूझा होगा। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को जब इस घटना के बारे में पता चलता है तो वे उसे पानी से बाहर लाने की कोशिश करते हैं लेकिन हथिनी को शायद समझ आ गया था कि उसका अंत निकट है। और कुछ घंटों बाद नदी में खड़े-खड़े ही वह दम तोड़ देती है।

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जिस ऑफिसर के सामने यह घटना घटी उन्होंने दुःख और बेचैनी में इसके बारे में फेसबुक पर लिखा। जिसके बाद यह बात मीडिया में आई।

पढ़े-लिखे मनुष्यों की सारी मानवीयता क्या सिर्फ मनुष्य के लिए ही हैं? ख़ैर पूरी तरह तो मनुष्यों के लिए भी नहीं। हमारी प्रजाति में तो गर्भवती स्त्री को भी मार देना कोई नई बात नहीं।

इन पढ़े-लिखे लोगों से बेहतर तो वे आदिवासी हैं जो जंगलों को बचाने के लिए अपनी जान लगा देते हैं। जंगलों से प्रेम करना जानते हैं। जानवरों से प्रेम करना जानते हैं।

वह ख़बर ज़्यादा पुरानी नहीं हुई है जब अमेज़न के जंगल जले। इन जंगलों में जाने कितने जीव मरे होंगे। ऑस्ट्रेलिया में हज़ारों ऊँट मार दिए गए, यह कहकर कि वे ज़्यादा पानी पीते हैं। कितने ही जानवर मनुष्य के स्वार्थ की भेंट चढ़ते हैं।

भारत में हाथियों की कुल संख्या 20000 से 25000 के बीच है। भारतीय हाथी को विलुप्तप्राय जाति के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

एक ऐसा जानवर जो किसी ज़माने में राजाओं की शान होता था आज अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है। धरती का एक बुद्धिमान, समझदार याद्दाश्त में सबसे तेज़, शाकाहारी जीव क्या बिगाड़ रहा है हमारा जो हम उसके साथ ऐसा सलूक कर रहे हैं?

कोरोना ने हम इंसानों का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया है। यह बता दिया है कि हमने प्रकृति के दोहन में हर सीमा लाँघ दी है। लेकिन अब भी हमें अकल नहीं आई। हमारी क्रूरता नहीं गई। मनुष्य इस धरती का सबसे क्रूर और स्वार्थी प्राणी है।

दुआ है, यह हथिनी इन निकृष्ट मनुष्यों के बीच फिर कभी जन्म ना ले। उसे सद्गति प्राप्त हो 🙏 ~

कुछ लोग विज्ञान की पढ़ाई पर ज्यादा जोर देते है.. देखिए आज के आधुनिक पढ़ाई का

#औरकितनागिरेंगे #डूबमरोशर्मसे


Monday, 25 May 2020

India Nepal Border Dispute : What is the issue over, Lipulekh, Kalapani, & Limpiyadhura? AryanRatios


India Nepal Border Dispute : What is the issue over, Lipulekh, Kalapani, & Limpiyadhura? AryanRatios

#aryanratios #indianepalborderdispute #indianepalrelationship



भारत-नेपाल सीमा विवाद | India Nepal Border Dispute | Bharat Nepal sambandh |India Nepal Fight "In the last few years, India has seen some issues in the diplomatic relations with its neighbors be it Pakistan, China, Myanmar, Sri Lanka or even Maldives. The latest in the list is Nepal. The tensions between India and Nepal have escalated. This escalating tension was first seen when Nepal released a new map of their country. The map was approved in the country's parliament and later on published. The map showed three areas Limpiyadhura, Lipulekh and Kalapani as part of Nepal's territory. India says these areas are Indian territory. The Indian government slammed the move and called it artificial enlargement. The foreign ministry said on Nepal’s government new map, “unilateral act is not based on historical facts and evidence”. Nepal is well aware of India’s consistent position on this matter and we urge the Government of Nepal to refrain from such unjustified cartographic assertion and respect India’s sovereignty and territorial integrity. This has freshened up the India-Nepal border issue again. Now among all the other neighbours of India Nepal is considered the closest one. India shares 1,690 km border with Nepal. It is an open international border. people from India and Nepal can freely travel to the other side. Then what happened that Nepal has become aggressive towards India. Army Chief General MM Naravane commenting on the matter had said that it was at someone else's behest indicating at China. But what is the History, what is the reason behind Nepal's move let us understand in this video today #India #Nepal #Lipulekh " Corrigendum:-आंग्ल-नेपाल युद्ध 1814-1816 को हुआ था और सुगौली संधि 1816 को मैन video में 1914-1916 बताया है कृपया ध्यान दें। About This Video : This video is very much useful for all aspirant of jharkhand who are preparing jssc,jpsc,jharkhand police,jharkhand Secretariat,jharkhand tet and any other competitive exam of jharkhand



भारत में हाथियों की कुल संख्या 20000 से 25000 के बीच है। भारतीय हाथी को विलुप्तप्राय जाति के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

केरल जैसे शिक्षित राज्य में एक गर्भवती हथिनी मल्लपुरम की सड़कों पर खाने की तलाश में निकलती है। उसे अनन्नास ऑफर किया जाता है। वह मनुष्य पर भर...